NEET पेपर लीक इट्स यू वर्सेस अ सिस्टम” — यही ट्वीट किया था NTA ने। आज वही सिस्टम कठघरे में खड़ा है। अलख पांडे (Physics Wallah) की सीधी और कड़वी सच्चाई।

22 लाख+NEET 2025 में पंजीकृत छात्र
5 लाखअनुमानित पेपर की कीमत (सोशल मीडिया रिपोर्ट्स)
300–400Crएक NEET परीक्षा में अनुमानित खर्च (टेक्नोलॉजी व पैसा)
3 सालऔसत तैयारी जो इस पेपर ने बर्बाद की
📌 KEY FACTS
- NEET 2025 में 22 लाख+ छात्रों ने भाग लिया
- ₹5 लाख में पेपर मिलने की खबर
- CBI जांच शुरू
- 120-150 प्रश्न लीक पेपर से मिले
जब सिस्टम ने खुद अपनी पोल खोली
3 मई 2025 को NEET की परीक्षा से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगी थीं — पेपर लीक हो गया। ₹5 लाख में मिल रहा है। कहीं ये ₹50,000 में भी बच्चे ठगे जा रहे थे। Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडे के पास सैकड़ों मैसेज आए।
NTA का विवादित ट्वीट
@NTA_Exams • Official Account“You think it’s just a question paper? That’s the biggest illusion students live in. When you are debating ‘अब पढ़ लें क्या’ — an entire system is already 10 steps ahead. Months of planning. Zero margin for error. This is a national level filtration system.. It’s not just YOU versus questions. It’s YOU versus a SYSTEM that doesn’t slow down for anyone.”

📌 NTA का ये ट्वीट बाद में delete हुआ।
NTA ने जवाब दिया — सरकार के साथ। एक लंबा-चौड़ा ट्वीट आया जिसमें बच्चों को ताने दिए गए। “कल पढ़ेंगे” वाले बच्चों पर व्यंग्य किया गया। 24 घंटे बाद वो ट्वीट delete हो गया। और 48 घंटे बाद — पेपर लीक हो चुका था।
बच्चों की जांच, अंदरूनी गद्दारों को छूट
परीक्षा से पहले NTA ने सुरक्षा का जो खाका खींचा था — उसमें लिखा था: 2 लाख लोग तैनात, पुलिस, सील, विशेष प्रोटोकॉल। बच्चों को हिदायत थी —
✔ ढीले कपड़े पहनकर आओ ✔ जूता नहीं ✔ घड़ी नहीं ✔ जैकेट नहीं✔ जेब कम से कम ✔ प्लास्टिक बोतल नहीं — सिर्फ ट्रांसपेरेंट बोतल ✔ कंगन तक उतरवाए
यानी बच्चे को एक अपराधी की तरह चेक किया गया। और जो सिस्टम के अंदर बैठकर पेपर बेच रहा था — उसे कोई नहीं पकड़ सका। जैसे बाराती के आने का इंतजार किया, लेकिन बारात तो उठी ही नहीं थी।

2024 से 2025 — इतिहास दोहराया गया
NEET पेपर लीक 2024
पटना में पेपर लीक का मामला सामने आया। सुप्रीम कोर्ट तक बात पहुंची। Grace marks का घोटाला — 720 में से 720 नंबर पाने वालों की बाढ़। NTA ने माना: “बहुत सीमित क्षेत्र में लीक हुआ” — इसलिए परीक्षा रद्द नहीं हुई।
NEET पेपर लीक 2025 —
3 मईपरीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें। NTA ने किया इनकार। परीक्षा हुई। बच्चे खुश — 600-680 नंबर का अनुमान। फिर सच सामने आया।
🔴परीक्षा के बादकेरल, राजस्थान, UP, उत्तराखंड, बिहार में पेपर बरामद। NTA ने परीक्षा रद्द की। CBI जांच शुरू। SOG ने माना: 180 में से 120–150 प्रश्न मिले।
NEET पेपर लीक गरीब बच्चे का सपना, अमीर का सेटिंग
जो बच्चा 11वीं से तैयारी शुरू करता है, 4–5 साल सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक पढ़ता है — वो OBC शीट भर रहा था ईमानदारी से। और किसी के पास पूरा पेपर पड़ा हुआ था।
“जिन्होंने ये पेपर खरीदा उन अमीरों को सजा मिले। जो कोचिंग वाला इनवॉल्व हो उसको फांसी पे चढ़ाए। मैं खड़े होकर बोल रहा हूं — मुझे कोई डर नहीं।”— अलख पांडे
NEET में ज्यादातर लड़कियां बैठती हैं। छोटे शहर, गांव से आने वाली बच्चियों के लिए ये उनका आखिरी मौका होता है। नहीं निकलता तो माँ-बाप क्या बोलते हैं? — “चलो, BA करा दो, शादी करा दो।”

NTA का जवाब और सवालों का अंबार
NTA ने कहा: “बच्चों के हित में फैसला लिया है।” और ये भी कहा: “फॉर्म की फीस दोबारा नहीं लेंगे।”
अलख सर का सवाल: “अरे, फीस तो आप एक बार ले चुके हो। ये कौन सा एहसान कर रहे हो? जिम्मेदारी आप ही लोगे — पुतिन आके थोड़ी लेगा? तो फिर बताओ — पेपर लीक क्यों हुआ? कहाँ गड़बड़ी थी? और जब पहले ही पता चल गया था तो पेपर चेंज क्यों नहीं किया?”
2017 में NTA बना — ताकि पेपर लीक रुके। बच्चे आज इसे कहते हैं: “National Trauma Agency”।
2018 से 2024 के बीच बच्चों ने फॉर्म भरने में करीब ₹500 करोड़ दिए। NTA ने खर्च किए लगभग ₹1000+ करोड़। एक परीक्षा को दोबारा कराने में ₹300–400 करोड़ और खर्च होंगे। यह पैसा आपकी-हमारी जेब से जाएगा।
मांगें — जो जरूरी हैं
अलख पांडे की माँगें और सुझाव
CBI जांच पूरी हो — सिस्टम के अंदर के दोषियों को बेनकाब किया जाए।
पेपर खरीदने वाले अमीरों को सजा — गरीब बच्चों के साथ हुए इस अन्याय का हिसाब लिया जाए।
दोषी कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई — चाहे कोई भी बड़ा नाम हो।
NTA की कार्यप्रणाली में आमूल बदलाव — सिर्फ बच्चों को नहीं, सिस्टम के लोगों को भी जांचा जाए।
सभी कोचिंग NEET 2026 की तैयारी फ्री कराएं — बच्चे की कोई गलती नहीं है।
डॉक्टर बनने की राह साफ हो — फर्जी पेपर से डॉक्टर बना बच्चा कल हमारा इलाज करेगा।

Physics Wallah का वादा
अलख पांडे ने साफ कहा — “हम सब ने बच्चे से NEET 2026 के लिए फीस ले चुके हैं। अब एक सिस्टम उसके ऊपर फेल करता है। बच्चे की कोई गलती नहीं है। सभी कोचिंग संस्थानों को अब अगली NEET की तैयारी 100% फ्री करानी चाहिए — और हम जरूर करेंगे।”
Physics Wallah की अपील: अगर आप NEET 2025 देने वाले छात्र हैं — हिम्मत मत हारिए। यह सिस्टम की हार है, आपकी मेहनत की नहीं। हम आपके साथ हैं।
__________◆ इस लेख को शेयर करें ◆_________
📢 इस रिपोर्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें — ताकि हर माँ-बाप तक सच पहुंचे।
#NEETPaperLeak #NTA #PhysicsWallah #AlakhPandey